सीवर लाइन का तीन दिन में काम करें पूरा:एसडीएम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज, हापुड़ : बुलंदशहर रोड पर कछुआ गति से चल रहे सीवर पाइप लाइन डालने के काम की जांच करने बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। काम में देरी पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए तीन दिन में कार्य पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बता दें कि लंबे समय से जल निगम द्वारा बुलंदशहर रोड पर सीवर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए एक ओर का मार्ग बंद हो गया है। जिसके चलते आए दिन जाम लगता है। जांच में फंसकर महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य के लिए जल निगम के अधिकारियों ने कुछ दिन का समय मांगा था, लेकिन अब दस दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

निर्माण कार्य की जांच करने देर शाम एसडीएम पहुंचे। दिग्विजय सिंह पहुंचे। जहां उन्हाेंने जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही न बरतें। बैरिकेडिंग कर कार्य कराए। जिससे कि कोई सड़क दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-