Hapur Khabarwala 24 News Hapur (Pilkhuwa) : पिलखुवा के गांव खेड़ा से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ती रजवाहा से जुड़ी जर्जर सड़क की समस्या की समस्या से परेशान सैकड़ो ग्रामीणों व इसी मार्ग पर स्थित फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को धरना दिया। ग्रामीण पिछले काफी समय से सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं।
धरने में शामिल लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सड़क में बने गड्ढे से आए दिन ग्रामीण शिकार बन रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई फैक्ट्रियां हैं, जहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर रामबीर सिंह, पप्पू, जबर सिंह, रामभूल सिंह, नेत्रपाल, महीपाल, सलीम, यामीन, जमालुद्दीन, अमित, नरेंद्र, राजपाल सिंह, हरिश्चंद्र, दुष्यंत, प्रेमपाल सिंह, गौरव तोमर, सोनू तोमर, प्रदीप, आदेश तोमर, सतेंद्र, अतर सिंह व भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।



