Hapur एसपी से मिले व्यापारी नेता, चावल व्यापारियों से मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग, बाजार बंद करने की चेतावनी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रविवार की रात को फ्रीगंज रोड पर चावल व्यापारी और उसके पुत्र समेत चार लोगों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिली। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बाजार बंद किया जाएगा। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पक्का बाग निवासी मनोज कुमार गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 जनवरी की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पक्का बाग स्थित दुकान से अपने मित्र योगेश प्रोपर्टी डीलर से मिलने फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास आया था। वहां मौजूद राहुल शर्मा, अमन मोमोज, एनडी शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, अंशुल, सागर ने उन्हें रोकर उनके साथ गाली गलौज की। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी उसे खींचकर केले गोदाम वाली गली में ले गए। जहां उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा शुभम गर्ग, कलेक्टर गंज निवासी अमन चौधरी, आए तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

एसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल (Hapur)

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष मक्खन, राजीव गर्ग समेत अनेक व्यापारी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिले। उन्होंने एसपी को पूरा घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने व्यापारी के चैन और नकदी लूटी ली थी। व्यापारी को जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने केवल साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसको लेकर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -
YouTube video

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर इस मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह को संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष मक्खन, राजीव गर्ग, अमन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, अंकित अग्रवाल, सुनील जैन, मनोज कंसल, यशु चौधरी, चेतन, कपिल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-