CLOSE

मोनाड यूनिवर्सिटी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी समेत 9 लोग हिरासत में

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : मोनाड यूनिवर्सिटी में शनिवारको लखनऊ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। एसटीएम की टीम दोपहर करीब 4 बजे , सीओ के साथ आधा दर्जन वाहनों के साथ यूनिवर्सिटी पहुंची। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि फर्जी डिग्रियों के निर्माण की सूचना पर की गई है। एसटीएफ की छापा मार कार्रवाई की सूचना पर सीओ पिलखुवा अनीता चौहान तीन थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

क्या है पूरा मामला

यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थि मोनाड यूनिवर्सिटी में एसटीएफ की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। करीब साढ़े चार घंटे तक कागजात खंगालने के बाद टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, हार्ड डिस्क ड्राइव, और एक सफारी गाड़ी अपने कब्जे में ली। एसटीएफ ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी समेत 9 लोगों को हिरासत में लेकर पिलखुवा थाने पहुंची।

मोनाड यूनिवर्सिटी प्रशासन में मची अफरा तफरी मच गई

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्रियां तैयार करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान टीम ने यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड, कम्प्यूटर डेटा, और अन्य सामग्री की पड़ताल की। हालांकि, एसटीएफ के अधिकारियों ने मीडिया से खुलकर बात करने से इनकार कर दिया। कार्रवाई के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा तफरी की माहौल बना रहा। एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से यूनिवर्सिटी प्रशासन में अफरा तफरी मच गई।

- Advertisement -

पूछताछ में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।फिलहाल एसटीएफ ने मामले में गोपनीयता बरती है, और आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-