CLOSE

Roadways होली पर रोडवेज बस चलाने पर चालक और परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Roadways होली पर रोडवेज यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो इसके लिए रोडवेज के अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के साथ साथ दिन रात बसें दौड़ाने के लिए परिवहन निगम द्वारा चालक और परिचालकों को इनाम का प्रोत्साहन दिया जाएगा। 22 मार्च से एक अप्रैल तक बसों का अतिरिक्त संचालक के लिए निगम द्वार प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।

इन मार्गों पर होता है संचालन (Roadways)

होली पर घरों से दूर दराज कार्य करने वाले लोग पर्व मनाने घर जाते हैं। रेलवे में पहले की यात्रियों ने टिकट बुक करा लिए थे, जिससे अब ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को घर तक पहुंचाने में रोडवेज बसें सहारा देंगी। हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, दिल्ली, नोएडा, हरिद्वार, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गो पर 112 बसों का संचालन किया जाता है। होली के मद्देनजर यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए रोडवेज डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है और सभी मार्गो पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

यह मिलेगी प्रोत्साहन राशि (Roadways)

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। 22 मार्च से 1 अप्रैल तक नियमित रूप से ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। संविदा या आउटसोर्सिंग चालक-परिचालक जो कम से कम 10 दिन ड्यूटी करेंगे उनको एक मुश्त 1500 रुपये का भुगतान प्रोत्साहन राशि के रूप में किया जाएगा।

- Advertisement -

वहीं जो चालक-परिचालक लगातार 11 दिन तक ड्यूटी करेंगे। उनको 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक मुश्त 4400 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जो चालक या परिचालक निर्धारित किलोमीटर से अधिक गाड़ी को चलाएंगे उनको 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इन्हें भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि (Roadways)

इसके अलावा डिपो कार्यशाला में निगम से जुड़े हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 11 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर एक मुश्त 1800 रुपये दिए जाएंगे। वहीं 10 दिन तक लगातार काम करने वालों को एक मुश्त 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

क्या कहते हैं अफसर

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन विभिन्न रुटों पर किया जाएगा। इसके साथ साथ चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है।

- Advertisement -

Roadways होली पर रोडवेज बस चलाने पर चालक और परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन Roadways होली पर रोडवेज बस चलाने पर चालक और परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन Roadways होली पर रोडवेज बस चलाने पर चालक और परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-