CLOSE

हैवल्स कंपनी के नकली सामान पर छापा, बड़ी मात्रा में कैपिसिटर जब्त

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हैवल्स कंपनी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में नकली कैपिसिटर बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। यह कैपिसिटल गांव बदनौली के पास एक होटल के बेसमैंट से बरामद किए हैं। होलट के बैसमेंट में फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। फैक्ट्री स्वामी के घर से भी पुलिस ने बड़ी संख्या में कैपिसीटर, पैंकिंग सामान व अन्य सामग्री बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

हैवल्स कंपनी के चार प्रतिनिधियों ने नगौला चौकी प्रभारी जतिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ इस फैक्टरी पर छापेमारी की। छापे की भनक लगते ही फैक्टरी में मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान टीम को बोरों में भरे नकली कैपिसिटर मिले, जो पंखे और कूलर में इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा, पैकिंग के लिए बक्से और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। टीम ने बदनौली में आरोपियों के घर पर भी छापा मारा और वहां से भी सामान जब्त किया। सभी बरामद सामान को पुलिस ने कोतवाली ले जाकर जांच शुरू कर दी है।

आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई

टीम में शामिल अधिवक्ता संचय महरोत्रा ने बताया कि यह कार्रवाई कंपनी के प्रतिनिधि राजू सक्सेना के नेतृत्व में की गई। इसमें लीगल अधिवक्ता किशन शर्मा, पार्थ कंसल और पंकज भट्ट शामिल थे। कंपनी को छह महीने से इस फैक्टरी में नकली कैपिसिटर बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि यह फैक्ट्री नकली सामान बनाकर हापुड़ और आसपास के जिलों में सप्लाई कर रही थी।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जब्त सामान की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह कार्रवाई नकली उत्पादों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कंपनी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नकली सामान के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-