Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर

Khabarwala 24 News Hapur (साहिल अंसारी): अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के तत्वावधान में राजधानी दिल्ली में “कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवि का मूलधर्म, अपनी कविता के माध्यम से मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करना होता है। वह सत्यम् शिवम् सुंदरम, भावना के निहितार्थ काव्य सृजन करता है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur (साहिल अंसारी): अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के तत्वावधान में राजधानी दिल्ली में “कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कवि का मूलधर्म, अपनी कविता के माध्यम से मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करना होता है। वह सत्यम् शिवम् सुंदरम, भावना के निहितार्थ काव्य सृजन करता है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों के कवियों ने भागीदारी की। साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हेतु साहित्यकारों को “पोयट्री क्वीन”तथा ‘कल्पना चावला मेमोरियल अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।
आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ (संबद्ध चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उ.प्र.) की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कविता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए, अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर तथा समारोह की अध्यक्षा विमल तिवारी ‘कल्याणी’ ने प्रो. साधना तोमर को पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रो.साधना तोमर को कल्पना चावला मेमोरियल अवार्ड से भी मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अद्यतन प्रो. साधना तोमर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 50 पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। यह पुरस्कार निश्चित रूप से उनकी उत्कृष्ट रचना धर्मिता को रेखांकित करते हैं।

Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर Hapur पोयट्री क्वीन पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रोफेसर साधना तोमर

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News