Khabarwala 24 News Hapur:थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-09 स्थित पुराने हाईवे पर गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित निजी बस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव उपैड़ा निवासी धर्मपाल नोएडा की एक निजी कंपनी में बस चालक था। शुक्रवार देर रात वह कंपनी के लगभग 50 कर्मचारियों को लेकर हापुड़ की ओर आ रहा था। रास्ते में करीब 42 कर्मचारियों को उनके गंतव्य पर उतारने के बाद चालक छह यात्रियों को लेकर गांव शाहपुर जट्ट की तरफ जा रहा था।
हादसे में चालक हुआ गंभीर रूप से घायल (Hapur)
जैसे ही वह पुराना दिल्ली रोड पर उपेडा फलाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर उसका चालक जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ने अचानक बस वाली लाइन में कट मार दिया। जिस कारण पीछे से आ रही बस की भिड़ंत ट्रैक्टर ट्राली से हो गई थी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur)
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक धर्मपाल को मृतक घोषित कर दिया। पुलि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद दिल्ली-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मृतक चालक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


