Hapur में बड़ी वारदात, सिखेड़ा गांव के रजवाहे में सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur :- यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक रजवाहे में सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी, एएसीपी समेत अनेक अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वारदात का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सिखेड़ा गांव के रजवाहे में एक सलेटी रंग का सूटकेस दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पटनीश कुमार और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद शव को किसी वाहन से लाकर रजवाहे में फेंका गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में शव पर गले और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। मृतक महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम के अनुसार, शव करीब एक हफ्ते पुराना हो सकता है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आसपास के थानों से संपर्क कर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

क्या कहत हैं अफसर

पिलखुवा सर्किल सीओ अनीता चौहान ने बताया, “सिखेड़ा गांव के रजवाहे से सलेटी रंग के सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स लिए और सीन-ऑफ-क्राइम का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-