CLOSE

Lok Sabha Election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Lok Sabha Election 2024 गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने उड़न दस्ता प्रभारी की तहरीर पर गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली, सपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत करीब 300 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बिना अनुमति के एक होटल में परिचय सम्मेलन किया जा रहा था। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला (Lok Sabha Election 2024)

जानकारी के अनुसार उड़न दस्ता प्रभारी प्रमोद कुमार ने कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन कराने के लिए उड़न दस्ता टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर बिना अनुमति के परिचय सम्मेलन कर रहे हैं। इस मामले जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।

Lok sabha election 2024-
Lok sabha election 2024-

गढ़मुक्तेश्वर -अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष बबलू भाटी, आप नेता नरेंद्र सोलंकी, राहत अली, शहजाद, रिजवान अली समेत करीब 300 लोग एक कमरे में परिचय सम्मेलन कर रहे है। इसको लेकर उनसे अनुमति मांगी गई, तो उनके पास संबंधित कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल सकी।

- Advertisement -

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Lok Sabha Election 2024)

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि शनिवार को ली-ग्रांड होटल में गठबंधन प्रत्याशी सांसद दानिश अली विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर रहे थे। सम्मेलन करने की सूचना पुलिस को मिली, कि आचार संहिता के दौरान सम्मेलन किया जा रहा है, लेकिन उसकी अनुमति नहीं है। आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन Lok sabha election 2024 गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली समेत तीन सौ पर रिपोर्ट, बिना अनुमति किया जा रहा था परिचय सम्मेलन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-