Hapur News श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(विजय शर्मा, दास): मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “77 वे स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। राष्ट्र के पावन पर्व पर अतिथियों द्वारा 105 फुट ऊंचे ध्वज पोल पर ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम का आरम्भ में सरस्वती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(विजय शर्मा, दास): मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “77 वे स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। राष्ट्र के पावन पर्व पर अतिथियों द्वारा 105 फुट ऊंचे ध्वज पोल पर ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम का आरम्भ में सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
विद्यालय की व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग ने अतिथियों का परिचय भारतीय परम्परा के अनुसार कराकर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष पूनम दुजारी (डायरेक्टर- सुमित्रा युडशाफ्ट), मुख्य अतिथि डॉ० रेनू बंसल (गायवनालॉजिस्ट) सम्मानित अतिथि पवन कुमार (डायरेक्टर- सुमित्रा दुडक्राफ्ट) रहे।

Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति में आना डालमिया सरस्वती शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने “सारे जहां से अच्छा अभिनय गीत के माध्यम से अपने नावों को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात संस्कार केन्द्र के बच्चों द्वारा मी तुझे सलाम अभिनय गीत की प्रस्तुति देकर सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया तथा वातावरण को राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। स्किल डवलपमेन्ट NIOS की छात्राओं ने अपने नाटक के माध्यम से बताया कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा के साथ-साथ कौशल का होना अत्यन्त आवश्यक है। इसी अवसर पर बालिका मन्दिर की छात्राओं ने भारत की हर नार दहकती अंगारा सी दमकेगी नृत्य द्वारा देश की वीरांगनाओं के गौरवगान को बहुत ही सुन्दर रूप से प्रस्तुत किया।

Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में कक्षा X एवं XII में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद धनराशि देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति मेघा स्मृति पुरस्कार के रूप में रु० 1100 रुपये की धनराशि कक्षा XII में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को दी गई। इसी श्रृंखला में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को भी सम्मानित किया।

Add1
Add1

डॉ. रेनू बंसल ने कहा- एक स्वस्थ स्त्री ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है किस प्रकार से एक स्वस्थ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इस विषय पर उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उद्बोधन की श्रृंखला में पूनम दुजारी ने बड़े ही सरल शब्दों में पवित्र भावों तथा समय की उपयोगिता के विषय में छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय गर्ग, हरीश मित्तल, उत्तरा गर्ग, अक्षत गर्ग, कविता अग्रवाल, कुलदीप कसाना (सहनिदेशक शिक्षा भारती) एवं प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस Hapur news श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News