CLOSE

Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Holi 2024 शहरवासियों को रंगों के पर्व होली पर भरपूर पानी मिलेगा, इसके लिए नगर पालिका जलकल विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। होली पर दोपहर में भी दो घंटे अधिक जलापूर्ति रहेगी, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। अफसरों का दावा है कि होली पर्व पर शहरवासियों को पेयजल की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

भरपूर मिलेगी पेयजल आपूर्ति (Holi 2024)

नगर पालिका द्वारा शहर में सुबह चार घंटे और शाम को चार घंटे पेयजल आपूर्ति की जाती है। 25 मार्च को होली पर पानी की खपत बढ़ेगी। इसके लिए शहर के सभी जलाशय और ओवरहैड वाटर टैंकों में 24 मार्च की रात में ही पानी भर लिया जाएगा और शहरवासियों को भरपूर पानी की आपूर्ति की जाएगी।

बिजली जाने पर चलेंगे जनरेटर (Holi 2024)

बिजली कटौती होने के दौरान भी पानी आपूर्ति बाधित नहीं होगी, इसके लिए सभी नलकूपों और जलाशयों पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही चार हजार लीटर क्षमता वाले सात पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगी, पानी की समस्या होने वाटर टैंकों को मोहल्लों में भेजा जाएगा। पानी आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जलकल विभाग के कर्मचारियों की शिफ्टों के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं पालिका अफसर (Holi 2024)

पालिका अफसरों का कहना है कि होली पर जलापूर्ति सुचारू रहेगी, इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देशित दे दिए गए हैं। शहरवासियों को किसी भी हाल में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरीHoli 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी Holi 2024 शहरवासियों को होली पर नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, तैयारी पूरी

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-