CLOSE

Hapur श्री पंचायती गौशाला चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, इन दिग्गजों के नामों पर खेला जा सकता है दांव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री पंचायती गौशाला चुनाव के लिए इस चुनाव के दिग्गज माने जाने वाली प्रमुख लोग प्रत्याशियों का दिन रात चयन करने में जुटे हुए हैं। 14 सितंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए शहर में चर्चा तेजी से शुरू हो गई। हालांकि अभी किसी भी गुट ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, वहीं शहर के प्रमुख लकड़ी व्यापारी और समाजसेवी संजय गर्ग का प्रधान पद पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, हालांकि अभी उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा नहीं की है, लेकिन शहर के बाजारों में उन्हें जनसंपर्क करते हुए देखा जा रहा है। चुनाव के जानकारों का मानना है कि इस बार यह चुनाव कांटे का हो सकता है।

Hapur
Hapur

गऊशाला चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी (Hapur)

शहर के प्रमुख संस्थाओं में से एक श्री पंचायती गोशाला है। इस चुनाव में करीब 3500 से अधिक मतदाता है। चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है और 14 सितंबर को मतदान की तिथि भी निर्धारित हो चुकी है। चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद शहर में विभिन्न पदों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों पर सभी की निगाह है। एेसे में इसी बीच एक गुट से लकड़ी व्यापारी और समाजसेवी संजय गर्ग का नाम तेजी से सामने आने लगा है। उनके नाम की चर्चा मतदाताओं में होने लगी है। इसी के साथ उनके सामने इस पद पर कौन आएगा इसके अभी पत्ते नहीं खुल सके हैं। वहीं सचिव पद पर व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि दोनों की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जानकार बताते हैं वह मतदाताओं से संपर्क में जुटे हैं और चुनाव की तैयारी में लगे है। आने वाले दिनों में वह अपने और अपनी टीम के पत्ते खोलेंगे।

क्या है चुनाव कार्यक्रम (Hapur)

13 अगस्त 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रदर्शन के साथ प्रक्रिया शुरू होगी। मतदाता सूची पर आपत्तियां 14 से 17 अगस्त तक ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 18 अगस्त तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 20 अगस्त को चस्पा की जाएगी। नामांकन पत्र 21-22 अगस्त को वितरित होंगे और 24 अगस्त को जमा होंगे। नामांकन पत्रों का परीक्षण 26 अगस्त, वापसी 28 अगस्त और अंतिम प्रत्याशी सूची 29 अगस्त को प्रदर्शित होगी। मतदान और मतगणना 14 सितंबर को श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में होगी।

- Advertisement -

चुनाव लड़ने के लिए यह है आवश्यक (Hapur)

उम्मीदवारों को नामांकन के समय आधार कार्ड और गौशाला का पहचान पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। यह चुनाव गौशाला के संचालन और पशु कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।नामांकन और वापसी के लिए सभी उम्मीदवारों और कार्यकारिणी सदस्यों को नामांकन दाखिल करने और वापस लेने के दौरान निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। मतदान के दौरान श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति (रजि.) हापुड़ द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार को आधार कार्ड और श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति द्वारा जारी पहचान पत्र की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

शहर की प्रमुख संस्थाओं में से एक है गौशाला (Hapur)

शहर में प्रमुख संस्थाओं में श्री शिक्षा प्रसार समिति, श्री चंडी मंदिर प्रबंधक कमेटी, श्री सनातन धर्म सभा, अग्रवाल महासभा, ब्राहमण महासभा, श्री पंचायती गोशाला आदि संस्थाएं हैं। इन संस्थाओं के चुनावों में लोग बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। प्रतिष्ठा वाले इन चुनावों को लेकर शहर की सियासत का बाजार गर्म रहता है।

क्या कहते हैं संजय गर्ग (Hapur)

श्री पंचायती गोशाला के चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े होने को लेकर उनका कहना है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह गऊ सेवा के लिए इस चुनाव में खड़े हो सकते हैं। इसको लेकर मतदाताओं और शहर के गणमान्य लोगों से बातचीत चल रही है। यदि गऊ सेवा का अवसर मिला तो वह गऊशाला का चहुंमुखी विकास कराने के साथ साथ गऊमाता को बेहतर से बेहतर चारा, पानी, उपचार आदि मिल सकेगा, इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।संजय गर्ग, लकड़ी व्यापारी, समाजसेवी

- Advertisement -
Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-