Hapur एनएच 334 पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwla 24 Hapur News : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-334 स्थित गांव अकड़ौली के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने गन्ने समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को हाइड्रा की मदद से हाइवे से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी किसान शनिवार की देर रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बृजनाथपुर शुगर मिल जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच-334 स्थित गांव अकड़ौली के सामने पहुंचने पर उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। लेकिन हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

हादसे की सूचना मिलने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से गन्ने समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को हाइवे से हटाकर सडक़ किनारे खड़ा कराया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी के गंभीर चोट नहीं आई है। यातायात व्यवस्था सुचारू करा दिया गया।

add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-