CLOSE

Hapur पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार शाम हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रेलवे रोड से घास मंडी तिराहा, जवाहर बाजार होते हुए कुलदीप तिराहा तक पद यात्रा निकाली। यात्रा के समापन पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

श्रद्दालुओं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान करे। उन्होंने मांग की कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई आतंकी ऐसा दुस्साहस न कर सके। शर्मा ने पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

यह रहे मौजूद

पद यात्रा में प्रदीप राणा, विशाल त्यागी, मोहित उपाध्याय, राजीव शर्मा, महेश सैनी, अजय राघव, पवन वर्मा, दिपांशु, अंशू, नमन शर्मा, वैभव त्यागी, शैलब त्यागी, अभी त्यागी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन दिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

- Advertisement -
Hapur
Hapur
Add
Add

Hapur पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-