CLOSE

Hapur की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, एक हुआ घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक सनसनीखेज मुठभेड़ में गौकशी के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अनस (घायल) और गुलाम नबी, निवासी ग्राम लालपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। दोनों बदमाश सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी नीरज कुमार को सूचना मिली थी कि गौकशी के एक मामले में वांछित बदमाश क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने गौकशी के उपकरणों में छिपाए गए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश अनस घायल हो गया। दोनों बदमाशों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, और वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गोकशी के मामले में फरार चल रहा थे (Hapur)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर में गोकशी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। इसके अलावा, इन बदमाशों के खिलाफ मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, और हापुड़ जनपदों में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 2.5 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। ये बदमाश लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय थे और क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

- Advertisement -

गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और हथियार किए बरामद (Hapur)

बरामदगी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ अवैध हथियार और कारतूस भी जब्त किए। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल बदमाश अनस का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-