Khabarwala 24 News Hapur:जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रितु तोमर द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
बीएसए ने क्या किया आदेश (Hapur)
BSA रितु तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश लागू रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने की बढ़ती आशंका को देखते हुए एहतियातन लिया गया है।
आदेश का कड़ाई से करें पालन (Hapur)
आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों को अवकाश के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यालय आदेश की अनदेखी करता पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तापमान में भारी गिरावट (Hapur)
पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल भरा हो गया था। ऐसे में शिक्षा विभाग का यह निर्णय छात्र-छात्राओं को सर्दी के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


