Khabarwala 24 News Hapur: शादी का झांसा देकर पड़ोसी व्यक्ति ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और वह अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। महिला का मायका कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है। मायके के पड़ोस में रहने वाला वसीम अक्सर घर आता-जाता था और घरेलू कामों में मदद करता था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी(Hapur)
जान-पहचान बढ़ने पर युवक उसकी ससुराल में भी आने लगा। युवक ने मीठी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो पति और परिजन को भेजने तथा सोशल मीडिया पर करने की धमकी दी।
आरोपी लगातार करता रहा ब्लैकमेल (Hapur)
डर के कारण पीड़िता चुप रही और आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 2.50 लाख रुपये भी वसूल लिए। 20 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और दरवाजा पीटते हुए जबरन घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी महिला के पास सुरक्षित है। आरोपी कई वीडियो पेन ड्राइव में होने का दावा कर उन्हें वायरल करने की धमकी देता रहा, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से भयभीत हो गई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


