Hapur News: साइबर ठगी की शिकार हुई महिला, खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले में साइबर ठगों ने एक महिला को बातों में फंसाकर उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। यह ठगी तीन बार में हुई, जिसमें कुल 40,261 रुपये गायब हो गए। महिला को जब मैसेज आया, तब जाकर पता चला। अब पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले में साइबर ठगों ने एक महिला को बातों में फंसाकर उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। यह ठगी तीन बार में हुई, जिसमें कुल 40,261 रुपये गायब हो गए। महिला को जब मैसेज आया, तब जाकर पता चला। अब पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैसे हुई ठगी की शुरुआत (Hapur News)

मोहल्ला कोटला सादात की रहने वाली कोमल, जो राहुल कुमार की पत्नी हैं, ने बताया कि 11 सितंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके पति का नाम लेकर कहा कि खाते में कुछ पैसे जमा हुए हैं। फिर गूगल पे से पैसे वापस मांगने लगे। कोमल ने ठग के बताए स्टेप फॉलो किए और ट्रांजेक्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते खाते से पैसे कट गए।

- Advertisement -

तीन बार में निकाले इतने रुपये (Hapur News)

ठगों ने पहली बार 4,264 रुपये, दूसरी बार 10,198 रुपये और तीसरी बार 25,799 रुपये निकाले। कुल मिलाकर 40,261 रुपये की ठगी हो गई। यह पैसे फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर आए थे। मैसेज देखकर कोमल को सदमा लगा और वे रोने लगीं। पति को बताया, फिर साइबर सेल हेल्पलाइन पर शिकायत की। एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ।

पुलिस की कार्रवाई और सलाह (Hapur News)

पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है। ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए अनजान कॉल पर कोई लिंक क्लिक न करें, ओटीपी शेयर न करें। अगर ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। हापुड़ में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं, सतर्क रहें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News