Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ देहात थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइके और चाकू बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
थाना प्रभारी निरीक्षक हापुड़ देहात सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम स्वर्गाश्रम रोड स्थित वृद्दाश्रम के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध आते हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साइकिल एवं अवैध चाकू बरामद हुआ है।
कौन है पकड़े गया आरोपी (Hapur)
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खैरपुर गर्जुर थाना इको थर्ड जनपद गौतमबुद्धनगर व हाल पता रफीक नगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड़ निवासी इलियास है। आरोपी के कब्जे से गौतमबुद्घनगर से चोरी हुई बाइक समेत दो बाइक व एक चाकू बरामद किया है।
- Advertisement -

- Advertisement -


