Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ में कोतवाली पुलिस ने महिला से बैग लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार देर रात नगर पालिका के गेट नंबर-तीन के पास से पकड़ा। इनके पास से लूटा हुआ चांदी का सामान, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई।
सुबह पूजा कर लौट रही महिला से छीना बैग (Hapur News)
पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की सुबह करीब 6:15 बजे दोनों बाइक पर निकले थे। बुलंदशहर रोड से कोठी गेट होते हुए जब वे कसेरठ बाजार पहुंचे, तभी पूजा करके घर लौट रही एक महिला को निशाना बनाया और उसका बैग छीन लिया।
बैग में 500 रुपये नकद, चांदी की प्लेट, कटोरदान, पाजेब की जोड़ी, बिछुआ और ब्रेसलेट थे। दोनों ने नकद रकम खाने-पीने में उड़ा दी, जबकि चांदी का सामान बेचने के इरादे से नगर पालिका के पास खड़े थे।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी (Hapur News)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान हिमांशु (मोहल्ला तगासराय, आंबेडकर भवन के सामने) और हर्षित उर्फ गुरु (मोहल्ला नबी करीम) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली।
तमंचा और चांदी का सामान भी बरामद (Hapur News)
तलाशी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, चांदी की प्लेट और कटोरदान बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


