Hapur में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक का टायर फटा, पिकअप चालक की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पिलर नंबर 108 के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गढ़ से मसूरी जा रहा एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। हादसा तब हुआ जब ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया। इस हादसे में पिकअप चालक, मसूरी निवासी शाह अली, के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरी मामला (Hapur)

हादसा होते ही मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे के संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शाह अली के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लेकिन पुलिस ने जल्द यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शाह अली की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

- Advertisement -
add
add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-