CLOSE

Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहीदों को नमन आयोजन समिति के तत्वावधान में बलिदान दिवस पर आवास विकास कालोनी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में सामूहिक यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा हापुड़ में बलिदान दिवस पिछले 10 वर्षों से मनाया जा रहा है ।

यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शोभायात्रा के माध्यम से और यज्ञ के माध्यम से किया जाता रहा है ,लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और धारा 144 लगने के कारण केवल यज्ञ के माध्यम से एवं पुष्पांजलि अर्पित करके अपने क्रांतिकारी बलिदानियों का स्मरण किया गया।

प्रेरणा देने वाला राष्ट्रीय उत्सव (Hapur)

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुनीत शर्मा ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि वास्तव में 23 मार्च का दिन युवाओं को प्रेरणा देने वाला एक राष्ट्रीय उत्सव का दिन है । 23 मार्च के दिन ही सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु वीरों ने अपना बलिदान देकर देश की आजादी की नींव रखी व पूरे देश को आजादी पाने के लिए उद्देलित किया।

- Advertisement -

यही वो बलिदान थे जिनके बाद अंग्रेजों को लगने लगा था कि अब वो अधिक समय तक भारत को गुलाम बनाकर नही रख सकते हैं। आज प्रत्येक युवा को इनके जीवन चरित्र का अध्यन करके उसे अपनाना चाहिए।

राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ती है समिति (Hapur)

समिति के सदस्य सचिन तेवतिया समिति अनेक कार्यक्रमों के द्वारा युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने का कार्य करती है। सरदार देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंजीत सिंह,, गौरव त्यागी, नगर कार्यवाह अनिल शर्मा, भाजपा नेता पवन त्यागी , अभिषेक त्यागी, सत्येंद्र विभु सिसोदिया, रोहित सिरोही, मनजीत सिंह, अर्जुन पुंडीर, विदित शर्मा, रोहित संधु, बॉबी पाठक यश त्यागी, विवेक आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन Hapur बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-