CLOSE

Hapur में दर्दनाक सड़क हादसा: हाफिजपुर थाने के कम्प्यूटर ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हाफिजपुर थाने में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गढ़ रोड पर उस समय हुआ, जब सोनू की कार सड़क किनारे बिना लाइट के खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सोनू कुमार, जो मुजफ्फरनगर के गांव सदरुद्दीननगर, थाना भौराकला के निवासी थे, वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती हुए थे। वह हाफिजपुर थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हापुड़ देहात थाने के प्रभारी विजय गुप्ता, हाफिजपुर थाने के प्रभारी आशीष कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, और सीओ धौलाना अनीता चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे सोनू के शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार को काटकर शव को ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला गया।

एसपी मौके पर पहुंचे (Hapur)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर सुनकर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत हापुड़ के लिए रवाना हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -

शोक की लहर दौड़ी(Hapur)

सोनू कुमार की असामयिक मृत्यु ने उनके परिवार, सहकर्मियों और पूरे पुलिस विभाग को गहरा सदमा पहुंचाया है। इस हादसे ने स्थानीय समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-