Hapur पिलखुवा के हिंडालपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंडालपुर में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नगदी और सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंडालपुर में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नगदी और सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर निवासी जोनेश एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गुरुवार को वह अपने भतीजे की शादी में घर बंद करके पत्नी सीमा, बच्चे अंश, नकुल, दीपाक्षी और वंश के साथ खरखौदा गए थे। इसी बीच किसी समय रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया और कमरे की अलमारी में रखे 40 हजार रुपये , सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

- Advertisement -

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

देर रात जब वह घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख वह घबरा गए। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hapur पिलखुवा के हिंडालपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Add
Add

- Advertisement -

Hapur
Hapur

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News