Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल से कॉपर के तार चोरी करने आए आरोपियों में से एक को मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया, जबकि एक बाल आपचारी की भी तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी भागने के प्रयास में पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाला शिवा अपने एक नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा और एसी में लगे कॉपर तार चोरी करने लगा। इसी दौरान चौकीदार के आ जाने पर आरोपी मौके से भागने लगा और पहली मंजिल से कूद गया।आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह मोहल्ला पटेल नगर की ओर भाग गया, जहां मोहल्लेवासियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम (Hapur)
पूछताछ में सामने आया कि चोरी की योजना पहले एक बाल आपचारी ने बनाई थी, जिसने निर्माणाधीन अस्पताल की रेकी की थी और बाद में आरोपी को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 15 लोगों के साथ रहता है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बाल आपचारी की तलाश जारी है।
खुद ही अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur)
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि आरोपी को पकड़ने के बाद जब उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को ले जाने के लिए खुद वाहन उपलब्ध कराने के बजाय मोहल्लेवासियों से ही गाड़ी लाने को कहा। इसके बाद 1076 पर कॉल करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी के घायल होने के चलते मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


