CLOSE

Hapur जमानत पर छूटे आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला को छेड़छाड़ के मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहले से दर्ज मारपीट और छेड़छाड़ के केस में जमानत पर छूटे आरोपी अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसने पूर्व में असौड़ा रोड स्थित अमृत विहार निवासी कपिल, शेरू, पप्पू और गौरव के खिलाफ अपने और अपनी बेटियों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चारों आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद से आरोपी लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। वे घर के सामने से गुजरते समय अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

पीड़िता ने की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग (Hapur)

पीड़िता के मुताबिक 16 फरवरी की शाम करीब छह बजे चारों आरोपी एक साथ आए और गाली-गलौज करते हुए केस वापस न लेने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

- Advertisement -

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया (Hapur)

कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-