CLOSE

हापुड़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ की कोतवाली नगर पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म और सिर में ईंट मारकर घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने कोतवाली हापुड़ नगर में दर्ज मुकदमें में बताया था कि बताया कि वह दिल्ली रोड के एक कॉलेज से बीए फाइनल कर चुकी हैं। 9 मई 2025 को सुबह 9 बजे वह अंक प्रमाण-पत्र लेने कॉलेज गई थी। वहां कॉलेज के बाहर श्यामपुर निवासी प्रणव से मुलाकात हुई। पीड़िता के अनुसार, प्रणव पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसे अपने दोस्तों के घर ले जाकर दुष्कर्म करता था। जब उसने शादी की बात की, तो प्रणव ने स्पष्ट मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने उससे मिलना बंद कर दिया। प्रणव ने जबरदस्ती उसे दोस्तों के घर ले जाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने पुलिस में शिकायत की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

आरोपी पीड़िता को बाइक पर लोहिया पार्क ले जाकर लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हापुड़ मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रणव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-