Hapur थैंक्यू हापुड़ पुलिस, लापता बच्चे को पुलिस ने परिजन से मिलवाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट में शनिवार शाम एक पांच वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने सिकंदरगेट पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मेरठ के सिद्धिक नगर निवासी जावेद अपने परिवार के साथ सिकंदरगेट में रिश्तेदार के यहां आए थे। शनिवार शाम उनका पांच वर्षीय बेटा मोहम्मद अहमद खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। परिजनों ने बच्चे की तलाश में आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान परिजनों ने तुरंत सिकंदरगेट पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी।

- Advertisement -

पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विवेक चौहान ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की खोज शुरू की और पुरानी चुंगी के पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे को देखकर उसकी मां की खुशी का ठिकाना न रहा, जो अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थी। परिजनों को सूचित किया गया, और वे तुरंत चौकी पहुंचे। बच्चे को सकुशल देखकर परिवार ने राहत की सांस ली।परिजनों ने चौकी प्रभारी विवेक चौहान और उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की।

add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-