CLOSE

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई में 25 मार्च को एक युवक का आटा चक्की में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। मृतक के परिजन ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पीड़ित परिजन मिट्टी के तेल बोतल में लेकर एसपी आफिस पहुंचे और आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में इससे अफरा तफरी मच गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने मिट्टी के तेल से भरी बोतल छीन ली।

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव दस्तोई निवासी लीलू 25 मार्च को अपनी ससुराल गया हुआ था। आटा चक्की पर उसके 23 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार मौजूद था। परिजन का आरोप है कि रंजिश के चलते ही कुछ लोगों ने नितिन कुमार की हत्या कर दी और शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को लीलू अपनी पत्नी राजबाला, पुत्री सीमा, पुत्र राहुल कुमार और अन्य परिजन के साथ एसपी आफिस पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

मिट्टी के तेल की बोतल देख पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी (Hapur)

एसपी आफिस पर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले दस्तोई के परिजनों के हाथों से जब पुलिस कर्मियों ने बोतल देखी तो उनमें अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में उन्होंने बोतल छीन ली। करीब आधा घंटा तक एसपी कार्यालय पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

- Advertisement -

आरोपी बना रहे मुकदमा वापस लेने का दवाब (Hapur)

पीड़ित लीलू सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक (Hapur)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। परिजन की शिकायत पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। फिर भी परिजनों की संस्तुति के लिए विशेषज्ञों की मदद से दोबारा से घटनास्थल पर विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप Hapur युवक की मौत के मामले में एसपी आफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-