Hapur में बाइक पर किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल,हवालात पहुंचा आरोपी युवक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जनपद में हाईवे पर दो युवकों द्वारा बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो युवक का लापरवाही से बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आए, जिससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा पैदा हुआ। हापुड़ पुलिस ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया और बाइक चालक को बाइक सहित हिरासत में ले लिया। बाइक चालक को हवालात की हवा खिलाकर 19 हजार रुपये का चालान कर दिया।

क्या है पूरा मामला(Hapur)

सोशल मीडिया पर बाइक पर दो युवक स्टंट कर रहे थे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का पता चला कि आरोपी युवक मोहल्ला करीमपुरा निवासी फैसल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया।

hapur-
hapur- n

कार्रवाई के बाद भी नहीं समझ रहे(Hapur)

पुलिस की सख्ती के बावजूद, सोशल मीडिया रील्स और वीडियो की लोकप्रियता के चक्कर में कई लोग अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। हापुड़ में इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, जहां युवा खतरनाक स्टंट करके वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की होड़ में लगे रहते हैं। हापुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और खतरनाक स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जो विधि के विरुद्ध हो और सड़क सुरक्षा को खतरे में डाले।

- Advertisement -

यातायात नियमों का करें पालन (Hapur)

हापुड़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जनता से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया की चमक-दमक के लिए अपनी जान को जोखिम में न डालें।

add
add
add-----
add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-