Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।
इनका हुआ तबादला (Hapur)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन से निरीक्षक अशोक कुमार को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर, उपनिरीक्षक जौहर सिंह को पुलिस लाइन से थाना धौलाना, उपनिरीक्षक आशीष रस्तोगी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी साईलो प्रथम, उपनिरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कुचेसर चौपला बाबूगढ़, उपनिरीक्षक आजादवीर को पुलिस लाइन से थाना हापुड़ नगर, उपनिरीक्षक विपिन कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी सपनावत थाना कपूरपुर, उपनिरीक्षक अनंगपाल राठी को पुलिस लाइन/ हाफिजपुर से थाना सिंभावली, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कुचेसर चौपला से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को थाना हाफिजपुर से प्रभारी चौकी ब्रजनाथपुर थाना हाफिजपुर में तैनात किया गया है।

इन उपनिरीक्षकों को भी किया तबादला (Hapur)
चौकी प्रभारी साइलो प्रथम धनवीर सिंह को थाना बहादुरगढ़, उपनिरीक्षक कुसुमपाल को चौकी प्रभारी ततारपुर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक शरद यादव को थाना हाफिजपुर से चौकी प्रभारी ततारपुर, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को चौकी प्रभारी झड़ीना से चौकी प्रभारी साईलो 2, उपनिरीक्षक नरेंद्र कसाना को चौकी प्रभारी साईलो 2 से चौकी प्रभारी सिखेड़ा थाना पिलखुवा, उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को थाना हापुड़ देहात से थाना कपूरपुर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से विशेष जांच प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक परवेंद्र सिंह को थाना बहादुरगढ़ से चौकी प्रभारी बस अड्डा, चौकी प्रभारी सपनावत रामू कुमार को चौकी प्रभारी भीमनगर बनाया है।

इनका भी किया तबादला (Hapur)
उपनिरीक्षक मनोज सहरावत को थाना गढ़मुक्तेश्वर से टीपीनगर चौकी प्रभारी, हापुड़ कोतवाली, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना हापुड़ नगर से चौकी प्रभारी एचपीडीए पिलखुवा, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार चौकी प्रभारी एचपीडीए को थाना साईबर अपराध, उपनिरीक्षक सुशील कुमार को चौकी प्रभारी सिखेड़ा से थाना हापुड़ देहात में तैनात किया है।



