Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद Hapur में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात कुल 59 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 28 उपनिरीक्षक और 31 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक साथ हुए इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
संजय कुमार शर्मा बने एसएसआई सिंभावली (Hapur)
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुशील शर्मा को थाना गढ़मुक्तेश्वर, जयवीर सिंह को थाना हापुड़ देहात, मुकेश कुमार को थाना धौलाना, योगेश कुमार को पिलखुवा कोतवाली, जबकि संजय कुमार शर्मा को सिंभावली थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। मेजर सिंह विर्क को चौकी प्रभारी कॉलेज गेट पिलखुवा, वीरेश को बाबूगढ़ थाना, देवेंद्र कुमार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली, लक्ष्मण सिंह को बहादुरगढ़ और दीपक गौतम को गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनाती दी गई है।
एसएसवी चौकी प्रभारी बनें किशनपाल (Hapur)
इसके अलावा पिंकू कुमार को सिंभावली, पाला राम को कपूरपुर, संदीप कुमार को सिंभावली, रविंद्र कुमार को बाबूगढ़, अजय कुमार को हापुड़ देहात, सतीश शर्मा को पिलखुवा, मुकेश शर्मा को धौलाना, जयकरन सिंह को महिला थाना तथा वीर अभिमन्यु को एएचटी थाना भेजा गया है।वहीं सिंभावली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक वासुदेव को पुनः थाना सिंभावली में ही जिम्मेदारी दी गई है। बाबूगढ़ थाना से किशन पाल को चौकी प्रभारी एसएसवी बनाया गया है।
वैट चौकी प्रभारी बने राजवीर (Hapur)
एसएसवी चौकी प्रभारी आजादवीर सिंह को थाना हापुड़ नगर भेजा गया है। चौकी प्रभारी वैट जय इंद्र को महिला थाना, उपनिरीक्षक विनीता रानी को गढ़मुक्तेश्वर से बहादुरगढ़, मनोज कुमार अहलावत को कपूरपुर से पुलिस लाइन, राजवीर को गढ़मुक्तेश्वर से चौकी प्रभारी वैट थाना सिंभावली और उपनिरीक्षक रजत कुमार को गढ़मुक्तेश्वर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।इसके साथ ही 31 अन्य पुलिस कर्मियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनकी सूची अलग से जारी की गई है।
क्या कहते हैं एसपी (Hapur)
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह फेरबदल जनपद में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


