Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में DGP ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा

khabarwala 24 News Hapur : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं और मासूमों पर होने वाले अपराधों पर बेहद सख्त है। इस प्रकार के मामलों में जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को जहां सम्मान मिलता है। वहीं विवेचना आदि में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं और मासूमों पर होने वाले अपराधों पर बेहद सख्त है। इस प्रकार के मामलों में जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को जहां सम्मान मिलता है। वहीं विवेचना आदि में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती भी होती है। इसी क्रम में वर्तमान में सदर कोतवाल नीरज कुमार को लखनऊ में डीजीपी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दिलवाई थी।

Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा

- Advertisement -

बुलंदशहर जनपद से जुड़ा है पूरा मामला

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को 77 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनाई गई थी। आरोपी पर तीन लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले 40 साल के फहीम ने 24 अप्रैल 2023 को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

नीरज कुमार जहांगीराबाद कोतवाली में थे तैनात

वर्तमान में हापुड़ सदर कोतवाल नीरज कुमार घटना के दौरान बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात थे। इस मामले में महज 10 दिनों के भीतर विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी। इसके बाद न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी फहीम को फांसी की सजा सुनाई थी। न्यायालय ने इस मामले को रेयरेस्ट आफ रेयर माना था। न्यायलय ने आरोपी को सजा सुनाते हुए कहा था कि यह बहुत ही ज्यादा जघन्य अपराध था। यह काम कोई हैवान ही कर सकता है। ऐसे आदमी को समाज में जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा Hapur सदर कोतवाल को लखनऊ में dgp ने किया सम्मानित, मासूम से दुष्कर्म और हत्यारोपी को दिलाई थी सिर्फ 77 दिन में मौत की सजा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News