Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक सूरज ने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता के भाई ने बताया कि गांव का ही युवक सूरज उसकी बहन के साथ बातें करता था। इसके लिए उसे पहले चेतावनी दी जा चुकी थी और युवती ने भी सूरज को भविष्य में बात न करने की हिदायत दी थी। बुधवार दोपहर को जब युवती अपनी मौसी के गांव जा रही थी, तब सूरज ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसने जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक की बोतल पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशे की हालत में युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे अर्धबेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।
पुलिस से की शिकायत (Hapur )
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लाइनमैन कुलदीप और महीपाल ने युवती को बदहवास हालत में देखा और उसे उसके घर पहुंचाया। होश में आने के बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तुरंत पिलखुवा कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई (Hapur)
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी सूरज की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

