CLOSE

Hapur छिजारसी टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: पानी बेचने वाले युवक की बस के टायर से कुचलकर मौत, NH-9 पर हुई घटना, सीसीटीवी में कैद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव छिजारसी निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर, जो टोल प्लाजा पर पानी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, की डग्गामार बस के टायर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, धर्मवीर रोजाना की तरह बुधवार रात डग्गामार बस में पानी बेचने के लिए चढ़ा था। टोल प्लाजा के बूथ पर पहुंचते ही वह बस से उतरने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार बस चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मचा कोहराम

धर्मवीर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का कहना है कि धर्मवीर ही उनके घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताया और टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की

- Advertisement -
Hapur
Hapur
Add
Add

Hapur छिजारसी टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: पानी बेचने वाले युवक की बस के टायर से कुचलकर मौत, nh-9 पर हुई घटना, सीसीटीवी में कैद Hapur छिजारसी टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: पानी बेचने वाले युवक की बस के टायर से कुचलकर मौत, nh-9 पर हुई घटना, सीसीटीवी में कैद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-