Khabarwala 24 News Hapur: जनपद में डायल 112 में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही प्रशांत मलिक का शनिवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडाना, थाना कोतवाली शामली, जनपद शामली निवासी प्रशांत मलिक वर्ष 3 दिसंबर 2015 को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह लंबे समय तक सीओ सिटी कार्यालय में तैनात रहे और वर्तमान में डायल 112 सेवा में कार्यरत थे। सहकर्मियों के अनुसार प्रशांत मलिक एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के पुलिसकर्मी थे।
किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित (Hapur)
बताया गया है कि पिछले काफी समय से वह किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के कारण 22 जनवरी को वह 30 दिन का अवकाश लेकर इलाज के लिए गए थे। उनका उपचार उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ी (Hapur)
प्रशांत मलिक के निधन की खबर जैसे ही शामली पुलिस विभाग को मिली, अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक फैल गया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विभागीय स्तर पर अंतिम संस्कार में पुलिस सम्मान दिए जाने की भी तैयारी की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


