Hapur Police थाने के गेट से निकलते हुए युवक की रील हुई वायरल, पुलिस नें पहुंचाया हवालात

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur Police हापुड़ में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद भी स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और ये लोग लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए खतरनाक स्टेट कर रहे हैं। वही अब एक स्टंटबाज युवक के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur Police हापुड़ में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद भी स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और ये लोग लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए खतरनाक स्टेट कर रहे हैं। वही अब एक स्टंटबाज युवक के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में एक युवक नें अपने कुछ साथियों के साथ गढ़ थाने से निकलते हुए रील बनाकर इस्टाग्राम पर अपलोड की,जबकि दूसरे वीडियो में युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिया है। यह वायरल वीडियो जो की नेशनल हाइवे-9 का वीडियो बताया जा रहा हैं। पुलिस नें वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Police)

दरअसल, युवक खुद को फेमस करने के लिए तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, कई वीडियो तो ऐसी होती है जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। हापुड़ में भी पहले स्टंटबाजी की वीडियो वायरल हुई है, जिनको लेकर पुलिस ने एक्शन भी लिया है। वहीं अब पुलिस को चुनौती देता हुआ युवक एक बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट बाजी करता नजर आ रहा हैं, वीडियों में युवक बाइक पर हाथ छोड़कर नाचता दिखाई दे रहा हैं, इसका साथी दूसरी बाइक पर सवार होकर वीडियो बना रहा हैं।फेमस होने के लिए युवक ने स्टंट के वीडियो को रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। वहीं एक वीडियो में युवक अपने कुछ साथियों के साथ गढ़मुक्तेश्वर थाने से निकलता हुआ नजर आ रहा है जिसमें एक सॉन्ग भी लगाया गया है।

- Advertisement -

क्या बोले एसपी? (Hapur Police)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एसपी ने युवकों से आग्रह किया हैं कि इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें, कुछ पल की गलती के कारण किसी की जान भी जा सकती हैं।

Hapur police थाने के गेट से निकलते हुए युवक की रील हुई वायरल, पुलिस नें पहुंचाया हवालात Hapur police थाने के गेट से निकलते हुए युवक की रील हुई वायरल, पुलिस नें पहुंचाया हवालात Hapur police थाने के गेट से निकलते हुए युवक की रील हुई वायरल, पुलिस नें पहुंचाया हवालात Hapur police थाने के गेट से निकलते हुए युवक की रील हुई वायरल, पुलिस नें पहुंचाया हवालात

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News