Hapur News: डॉक्टर की मौत का रहस्य गहराया, तीन मिसफायर के बाद चौथी गोली बनी काल, लॉक्ड iPhone में मौत का रहस्य

Khabrwala24 Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एमबीबीएस डॉक्टर विक्रांत राघव की संदिग्ध मौत ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। जांच रिपोर्ट में पता चला कि खुलासा किया है कि डॉक्टर ने खुद को गोली मारने की कोशिश तीन बार की, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabrwala24 Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एमबीबीएस डॉक्टर विक्रांत राघव की संदिग्ध मौत ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। जांच रिपोर्ट में पता चला कि खुलासा किया है कि डॉक्टर ने खुद को गोली मारने की कोशिश तीन बार की, लेकिन देशी तमंचा हर बार मिसफायर हो गया। चौथी बार ट्रिगर दबाते ही गोली चली और दाहिनी कनपटी पर लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अब डॉक्टर के लॉक्ड आईफोन पर टिकी है। फोन को अनलॉक करने के लिए एप्पल कंपनी को भेजा गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि चैट, कॉल रिकॉर्ड्स या सोशल मीडिया में मानसिक तनाव, डिप्रेशन या किसी प्रेम प्रसंग का कोई सुराग मिल सकता है जो मौत की असली वजह बता सके।

- Advertisement -

घटना कैसे हुई? (Hapur News)

  • बुधवार शाम करीब 6 बजे डॉक्टर विक्रांत ड्यूटी खत्म कर घर लौटे।
  • माता-पिता सुंदर सिंह राघव और सीमा राघव रिश्तेदारी में धौलाना गए थे।
  • रात 10 बजे परिजनों ने कॉल ट्राई किए, लेकिन फोन नहीं उठा।
  • घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। तोड़ने पर विक्रांत फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे।
  • पास में 315 बोर का तमंचा और तीन मिसफायर कारतूस बरामद हुए।
  • कमरे में कोई संघर्ष के निशान नहीं, सामान बिखरा नहीं – सबकुछ आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा।

फॉरेंसिक रिपोर्ट ने चौंकाया (Hapur News)

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार तीन मिसफायर के बावजूद चौथी बार ट्रिगर दबाना गहरे मानसिक तनाव या डिप्रेशन का संकेत है। कई लोग ऐसे केस में आखिरी कोशिश में सफल हो जाते हैं।

डॉक्टर के निजी जीवन पर शक (Hapur News)

स्थानीय सूत्र बता रहे हैं कि विक्रांत कई दिनों से तनाव में थे। किसी प्रेम प्रसंग या विवाद की भी चर्चा है। पुलिस CDR, बैंक ट्रांजैक्शन, सोशल मीडिया और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है – “आईफोन अनलॉक होते ही मौत का पूरा राज खुलेगा”। फिलहाल मामला संदिग्ध मौत का दर्ज है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News