CLOSE

Hapur नए साल का जश्न बना मातम: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के हापुड़ में एक दिलदहला देने वाले सड़क हादसे ने एक परिवार की नए साल की खुशियों को छीन लिया। मंगलवार की रात एक बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर सें टकरा गई। इस हादसे में बाईक सवार की मौत हो गई। जबकि बाईक पर सवार उसका भाई भी घायल हो गया। घायल को पुलिस नें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया हैं।मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत (Hapur)

पुलिस नें जानकारी देते हुये बताया कि अनुज विहार निवासी पुनीत (25 वर्षीय) अपने भाई मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात को किसी काम से ग्राम असौड़ा जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ रोड पर गऊशाला के सामने पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पुुनीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू का उपचार चल रहा है। मृतक के बारे में जानकारी कर पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। आसपास के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

पुलिस नें दी जानकारी (Hapur)

इस सबंध थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर पुनीत की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add--
Add–
Add-
Add-
Add
Add
Ad--
Ad–

Hapur नए साल का जश्न बना मातम: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-