Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने एक युवक की जान ले ली। सादिकपुर गांव के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News )
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव रामनगर, चांद मस्जिद के पास रहने वाली रिहाना ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र जाबिद 2 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे अपने रिश्तेदार आरिफ के साथ नोएडा से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था।
मौके पर ही हुई मौत (Hapur News )
जब दोनों युवक थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सादिकपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाबिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा आरिफ इस हादसे में सुरक्षित बच गया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
पीड़िता रिहाना की तहरीर पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



