Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा सिटी प्लाज़ा में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समारोह ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान (Hapur News )
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल तथा नगर कोतवाल विनोद पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य अतिथि आशु शर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों से संगठित रहकर व्यापारिक हितों की रक्षा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है।

होली की दी शुभकामनाएं (Hapur News )
संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारी साथियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
यह रहे मौजूद (Hapur News )
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक बंसल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, मोहित अग्रवाल, यशपाल तनेजा, विनोद थापर, अशोक शर्मा, राजेश नारंग, अनिल तनेजा, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, कपिल अग्रवाल, अंबानी, अमन चुग सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



