Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: वैश्य समाज (महिला) की सभी बहनों ने स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर तिरंगा यात्रा निकाली और ध्वजारोहण किया।


इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अर्चना कंसल ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। मंत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि हमें तिरंगे की आन बान शान को सर्वोपरि रखना है, जब भी तिरंगा लहराता है हमारा सर गर्व से ऊंचा हो जाता है। कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि कुछ तो बात है, हमारे देश की मिट्टी में जो सरहदें कूदकर भी लोग आते हैं। सभी बहनों ने देश के प्रति श्रद्धा समर्पण और सेवा का प्रण लिया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया एवं बहनों ने देशभक्ति के गीत सुनाए।



