Hapur News हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, प्रशिक्षण भी दिया

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन -ए -हज के लिए शनिवार को हज कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे बुलंदशहर रोड स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम (बड़ा मदरसा) में टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां हज यात्रियों का टीकाकरण कर उन्हें हज के अरकान अदा करने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन -ए -हज के लिए शनिवार को हज कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे बुलंदशहर रोड स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम (बड़ा मदरसा) में टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां हज यात्रियों का टीकाकरण कर उन्हें हज के अरकान अदा करने की जानकारी दी गई।

183 हज यात्रियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

सऊदी अरब के मक्का और मदीना के लिए जाने वाले हज यात्रियों को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजीव कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 183 हज यात्रियों के स्वाथ्य की जांच कर उन्हें टीकाकरण कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही सभी यात्रियों को पोलिया ड्रॉप पिलाई गई।

Providing information to haj pilgrims
Providing information to haj pilgrims

हज के बारे में विस्तार से दी जानकारी

शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम का़समी व नायब शहर काजी मौलाना असअद का़समी ने हज यात्रियों को हज के अरकान, अहमियत तथा हज के पांच दिन उमरा सहित हज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर हाजी वसील अहमद, फजलुर्रहमान, हाजी अकील, हाजी रिजवान व डॉ गुलफाम ने स्वास्थ्य संबधी व हज संबंधित प्रशिक्षण दिया। मुफ्ती मकसूद आलम क़ासमी की दुआ के बाद प्रशिक्षण समाप्त हुआ।

आजमीने हज को दी मुबारकबाद

आखिर में जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती अब्दुल क़दीम क़ासमी ने सभी आजमीने हज को मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी हाजी अपने मुल्क में अमन और शांति व इसकी सलामती के लिए मुक़द्दस जगह पर दुआ करें।

इनका रहा योगदान

इस मौके पर डॉ.सतेंद्र कुमार, डॉ.योगेश गुप्ता, डॉ.पुष्पेंद्र, डॉ.शोएब, हाजी गुलजार का योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News