CLOSE

Hapur News बाबूगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना क्षेत्र में नली हुसैनपुर से बनखंडा रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 16 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार ग्राम रसूलपुर निवासी कुणाल (17) अपने दोस्त हर्ष (16) के साथ बाबूगढ़ से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नली हुसैनपुर-बनखंडा रोड पर पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुणाल को मृत घोषित किया (Hapur News)

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-