Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में एक युवती की मौत हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन और दोयमी फाटक के बीच उस समय हुई जब मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में युवती आ गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
सूचना के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और युवती की पहचान करने का प्रयास किया।
मृतका की हुई पहचान (Hapur News)
तलाशी के दौरान युवती के पास से कोई पहचान पत्र या रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ, जिससे शुरुआती जांच में पहचान करना मुश्किल हो गया। कुछ समय बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के पिता मामचंद और रिश्ते के भाई रितेश ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की।
परिजनों के अनुसार, सुनीता हादसे से करीब एक घंटे पहले घर से किताब लेने बाजार के लिए निकली थी। वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रेलवे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



