Hapur News तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम

Hapur News Khabarwala24 News : भारत स्काउट और गाइड जनपद हापुड़ के तत्वावधान में एल.एस.डी. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पिलखुवा में चल रहे सात दिवसीय बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन शिविर के छठे दिवस में प्रतिभागियों ने तम्बू निर्माण एवं गेजेट्स का निर्माण कर पायनियरिंग का प्रदर्शन किया। कोर्स में प्रतिभागियों ने अपनी टोली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News : भारत स्काउट और गाइड जनपद हापुड़ के तत्वावधान में एल.एस.डी. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पिलखुवा में चल रहे सात दिवसीय बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन शिविर के छठे दिवस में प्रतिभागियों ने तम्बू निर्माण एवं गेजेट्स का निर्माण कर पायनियरिंग का प्रदर्शन किया।
कोर्स में प्रतिभागियों ने अपनी टोली के साथ कैंपफायर कार्यक्रम की संदेशप्रद प्रस्तुतियां दीं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चैयरमैन नगरपालिका परिषद विभू बंसल रहे तथा इस अवसर पर स्काउट-गाइड पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। अपने उद्बोधन में चेयरमैन नगरपालिका पिलखुआ विभु बंसल ने गिरते हुए मूल्य पर चिंता व्यक्त करते हुए अच्छे संस्कार छात्रों में विकसित करने का संदेश दिया।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल मयंक शर्मा ने जनपद हापुड़ की समस्त कार्य श्रेणी सर्वोत्तम जनपद के लिए चयनित करते हुए बधाई दी। जिला मुख्यायुक्त डा.सुबोध कुमार गुप्ता ने विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा का एवं स्टाफ को धन्यवाद व्यक्त किया। जिला सचिव रामवीर सिंह पुंडीर न्यू स्काउट गाइड के महत्व को बताते हुए इसे निस्वार्थ सेवा बताया।
जिला आयुक्त गाइड पारुल त्यागी ने जोशीली व ओजस्वी कविता द्वारा प्रतिभागियों को संदेश दिया। नगर महामंत्री सचिन पुंडीर ,जिला आयुक्त स्काउट राजेश कुमार , जिला आयुक्त गाइड पारुल त्यागी ,उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा , समरजीत सिंह ,लीडर ऑफ़ दी कोर्स रिहाना सुल्तान ,संजय कुमार गुप्ता ,राजवाला शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, नीता कौशिक, अमित कुमार , विजय पाल सिंह, राजेश्वर तोमर और सत्यराम आदि उपस्थित रहे।

Hapur news तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम Hapur news तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम Hapur news तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम Hapur news तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम Hapur news तम्बू निर्माण एवं भव्यता से सम्पन्न हुआ कैंप फायर कार्यक्रम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News