Hapur News विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर रखा मौन,एसएसवी में लगी प्रदर्शनी

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खंडित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासदी स्मृति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खंडित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासदी स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद हापुड़ के एसएसवी कालेज में विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों की स्मृतियों को भविष्य की पीढ़ियों, आमजनागरिकों, को परिचित कराने हेतु एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभाजन के परिणामस्वरूप नागरिकों ने किन-किन यातनाओं को सहा, इसका सम्पूर्ण चित्रण इसमें किया गया था, इस दौरान विभाजन के त्रासदी से गुजरे जनपद के पंजाबी समाज के लोग व छात्र-छात्राए यहां उपस्थित थे।

Hapur news विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर रखा मौन,एसएसवी में लगी प्रदर्शनी
हमारा देश विविधताओं वाला देश है, लेकिन इसके बावजूद भी हम एक है, और इसका एहसास हमें सदैव रहना चाहिए, तभी इस महान राष्ट्र की अखण्डता बनाये रखेंगें। इस दौरान विभाजन से सम्बन्धित बीस मिनट की डाक्यूमेंन्ट्री फिल्म भी दिखाई गई, साथ ही इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख इस त्रासदी घटना पर शोक भी व्यक्त किया गया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट पहलाद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News