CLOSE

Hapur News चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में कमेटी (चिट फंड) के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव असौड़ा स्थित अमन कॉलोनी के 16 लोगों से आरोपियों ने कुल 1,21,875 रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने न केवल रकम लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि घर में घुसकर मारपीट की और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अमन कॉलोनी निवासी हैदर ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला फरमान पुत्र रियाजुल इलाके के लोगों से कमेटी के नाम पर रुपये जमा करता था। उसने करीब पांच लाख रुपये की कमेटी चलाई थी, जिसमें कुल 16 सदस्य शामिल थे। हैदर ने बताया कि अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 के बीच उसने किस्तों के रूप में कुल 1,21,875 रुपये फरमान के खाते में ट्रांसफर किए।

आरोप है कि कुछ समय बाद फरमान ने कमेटी को बीच में ही बंद कर दिया और किसी भी सदस्य को उनका पैसा वापस नहीं किया। जब हैदर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने दो महीने के भीतर रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए।

- Advertisement -

पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 13 जनवरी 2026 की शाम करीब सात बजे फरमान अपने साथियों जफरयाब और अरमान के साथ हैदर के घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तमंचा दिखाकर धमकी दी कि यदि कमेटी के पैसे मांगे या पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शांति भंग की कार्रवाई की, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

इसके बाद पीड़ित ने कई बार थाना हापुड़ देहात और उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र दिए। आखिरकार पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना हापुड़ देहात में फरमान, जफरयाब और अरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज Hapur news चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज Hapur news चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज Hapur news चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज Hapur news चिट फंड के झांसे में फंसे लोग, रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-