Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दूध चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टैंकर चालक पर करीब 300 लीटर दूध चोरी कर बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी दिपांशु सिरोही का थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर सी.पी. डेयरी के नाम से दुग्ध प्लांट संचालित है। 16 मार्च की रात करीब 11 बजे उनके प्लांट से दूध से भरा एक टैंकर मुद्दीनपुर के लिए रवाना किया गया था।
रास्ते से चोरी कर लिया दूध (Hapur News)
आरोप है कि रास्ते में टैंकर चालक ने वाहन मालिक के साथ मिलीभगत कर टैंकर में भरे करीब 300 लीटर दूध को चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि यह दूध ततारपुर गोल चक्कर के पास बेच दिया गया। बाद में जब गंतव्य स्थान पर दूध की मात्रा कम पाई गई, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही दिपांशु सिरोही ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्लांट से भेजे गए दूध को रास्ते में ही गबन कर लिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने जांच की शुरू(Hapur News)
थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टैंकर चालक और वाहन मालिक की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का सत्य सामने आ सके।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



